मोगरा की बाग़बानी।
मोगरे का पौधा जितना सुंदर होता है, उससे कहीं अधिक सुंदर होते हैं उसके फूल। मोगरे को बेल, झाड़ी या पेड़, किसी भी रूप में विकसित किया जा सकता है। मोगरे के फूलों की सुगंध के तो क्या कहने, एक बेल ही पूरे घर को महकाने के लिए पर्याप्त है।