स्ट्रॉबेरी की खेती कैसे करें ॥
स्ट्रॉबेरी शीतोष्ण जलवायु में पाये जाने वाला एक फल है। जिसकी खेती केवल पहाड़ी एवं शीतोष्ण जलवायु वाले ठंड़े क्षेत्रों में ही होती थी। भारत में इसकी खेती नैनीताल, देहरादून, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, नीलगिरी, दार्जलिंग आदि पहाड़ी क्षेत्रों में व्यावसायिक तौर पर होती है।